PRATAPGARH NEWS: कुंडा विकासखंड – बिहार बाघराय 31 जुलाई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत राज्य पाठ्य चर्या रुप रेखा 2023 के अन्तर्गत एफ एल एन एवं NCERT की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड बिहार बाघराय के बीआरसी सुंदरगंज स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहा है, कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर पांडे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में विकासखंड बिहार के समस्त परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकगण एवं शिक्षामित्रोंगण सक्रिय समलित है,। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों एवं संदर्भदाताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर गहन जानकारी दी जा रही है, संतोष मिश्रा प्रधानाध्यापक, बरौलिया (संदर्भदाता) जयप्रकाश गुप्ता एआरपी, सामाजिक विषय, राजेश मिश्रा एआरपी, हिंदी सवा अख्तर एआरपी, विज्ञान, विजय कुमार तिवारी पूर्व एआरपी, विज्ञान, प्रशिक्षण है, प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप अद्यतन करना, शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली बनाना तथा विद्यार्थियों के लिए शिक्षण को सरल और व्यावहारिक रूप देना है। सभी प्रशिक्षण सत्र अत्यंत उत्साहपूर्वक संचालित हो रहे हैं और प्रतिभागी शिक्षक नवीन शिक्षण विधियों को आत्मसात कर रहे हैं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री बंशीधर पांडे ने कहा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का माध्यम है। यह प्रशिक्षण शिक्षकों को नई दिशा देने वाला साबित होगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, जिसमें व्यावहारिक गतिविधियों, समूह चर्चा एवं नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों पर विशेष बल दिया जाएगा।







