FATEHPUR NEWS: बीआरसी देवमई में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफ एल एन व एन० सी० ई० आर० टी० की नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित प्रथम बैच के 100 अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से बच्चों की बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक कौशल में अभिवृद्धि हेतु शिक्षण पद्धतियों, शिक्षण तकनीकियों व शिक्षण सामग्री के प्रयोग पर बेहतर समझ बनाने हेतु अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया ।
प्रशिक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ला व समस्त संदर्भदाता/एआरपी राज कुमार मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री, दिनेश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह व एलएलएफ की ओर से परविंद चौहान व स्वाती गुप्ता उपस्थित रहे हैं।







