हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान प्रयागराज की हुई बैठक
PRAYAGRAJ NEWS: हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान प्रयागराज की महत्वपूर्ण बुधवार को स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल राजीव नगर में हुई। मुख्य वक्ता हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के अखिल भारतीय टोली के सदस्य और उत्तर क्षेत्र के संयोजक सोम कान्त शर्मा रहे। मुख्य वक्ता का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। उन्होंने हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के छह मुख्य सिद्धांतों वन एवं वन्य जीवों का संरक्षण, पारिस्थितिकी संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, पारिवारिक एवं मानवीय मूल्यों का संवर्धन, नारी सम्मान अभिवृद्धि, देश भक्ति भाव जागरण विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वास्तव में मनुष्य जीवन बचपन में मिले नैतिक एवं सांस्कृतिक जीवन मूल्यों से ही उगता है, खिलता है और सुगन्धित होता है। अखिल भारतीय टोली के सदस्य सोमकांत शर्मा संस्थान के कार्यों को गति देने के लिए आज प्रयागराज में प्रवास पर थे। कायस्थ पाठशाला के पूर्व अध्यक्ष डा सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि आज बच्चों में संस्कार विलुप्त हो रहे हैं, इसके जिम्मेदार भी हम ही हैं। प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने स्कूलों से आह्वाहन किया है कि वह बच्चों में संस्कार डालने के लिए कार्यक्रम आयोजित करें। बैठक में ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगापुरी के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र, संयोजक एवं प्रचारक अमरनाथ, गंगा दत्त जोशी, नागेंद्र जायसवाल, संजय शुक्ला, डा रंजन बाजपेई, डा प्रमोद शुक्ला, मानव चैरसिया, अधिवक्ता नवीन शुक्ला, वंदना तिवारी, डा अमित कुमार दूबे, सर्वेश पांडेय, देवेंद्र शुक्ला, मनीष द्विवेदी, नटवर लाल भारतीय, अरुण दुबे सहित अन्य लोग थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पं मनीष द्विवेदी ने दी।







