Home उत्तर प्रदेश परिवार परामर्श केन्द्र ने 16 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया

परिवार परामर्श केन्द्र ने 16 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया

MIRZAPUR NEWS : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में जनपद में चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को बड़ी सफलता मिली है । रविवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 16 बिछड़े दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र में हुई काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने हेतु राजी कर लिया गया । उक्त विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे । परिवार परामर्श केन्द्र, मीरजापुर में प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र महिला उप-निरीक्षक रीता यादव, महिला मुख्य आरक्षी-सावित्री यादव एवं सदस्यगण सुरेश चंद्र जायसवाल व कृष्णा सिंह मौजूद रहीं ।