Home उत्तर प्रदेश परशुराम जयंती पर ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान करेगा भव्य आयोजन

परशुराम जयंती पर ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान करेगा भव्य आयोजन

उपनयन संस्कार, शोभायात्रा व विशाल भंडारा होगा आकर्षण

FATEHPUR NEWS: गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान द्वारा परशुराम जयंती के अवसर पर 20 अप्रैल को भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर संस्थान के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संपूर्ण कार्यक्रम श्री तांबेश्वर मंदिर स्थित सत्संग भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार कराया जाएगा, जिसके पश्चात भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। संस्थान के संरक्षक राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि सभी धार्मिक अनुष्ठानों के बाद दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी सनातन धर्म प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। संस्थान के अध्यक्ष संजय तिवारी उर्फ पप्पू भैया ने जानकारी दी कि उपनयन संस्कार में भाग लेने वाले पात्रों को 15 अप्रैल से पहले अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण कराना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्यों द्वारा वैदिक विधि-विधान से संस्कार संपन्न कराया जाएगा। बैठक में संस्थान के प्रवक्ता एवं संयोजक देवी प्रकाश दुबे, शहर अध्यक्ष बी.के. शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, शिवाकांत दीक्षित, उमाकांत शुक्ला, विनय त्रिवेदी, दीप नारायण तिवारी, विजय शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।