बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित
JALAUN NEWS: जिले के रामपुरा ब्लॉक क्षेत्र के कंजौसा आदि गांवों में नदियों का जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ जैसे हालात होने से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे संकट की घड़ी में परमार्थ समाजसेवी संस्थान आया है। संस्था ने बाढ़ पीड़ितों को जरूरी राहत सामग्री वितरित की। संस्था द्वारा वितरित सामग्री में तिरपाल, सेनेटरी पैड, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ पानी, नमकीन, बिस्किट, लाई, साबुन, मोमबत्ती आदि आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। यह राहत सामग्री पीड़ितों की तत्काल आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर वितरित की गई। इससे पीड़ितों क कुछ राहत मिली है। संस्थान के प्रतिनिधि संतोष कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस विकट घड़ी में हमारा कर्तव्य है कि पीड़ितों तक यथासंभव सहायता पहुंचाई जाए। परमार्थ संस्था के शिवमंगल सिंह ने कहा कि पीड़ितों के मदद के लिए जो भी संभव है, किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा। पीड़ितों की मदद में संस्था के कार्यकर्ता सुरजीत कुमार, रोशन सिंह, राजेश कुमार, रामसजीवन अवस्थी आदि ने सहयोग किया।







