Home उत्तर प्रदेश पथरावा सेक्टर में बसपा की हुई समीक्षा बैठक

पथरावा सेक्टर में बसपा की हुई समीक्षा बैठक

सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति व स्कूल निर्माण बसपा की देन; अखिलेश, राहुल भाजपा की बी टीम: मोती लाल अंबेडकर
KAUSHAMBI NEWS: विधानसभा सिराथू के पथरावा सेक्टर में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें बूथ कमेटियों के गठन और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम गौतम ने किया, जबकि अध्यक्षता बेनी प्रसाद ने की।
बैठक के मुख्य अतिथि मोतीलाल अंबेडकर ने अपने संबोधन में कहा कि 9 अक्टूबर को बसपा की जो सफल मीटिंग हुई थी, उससे विरोधी दल बुरी तरह परेशान हैं, क्योंकि बहुजन समाज पार्टी जमीनी स्तर पर तेजी से मजबूत हो रही है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति बसपा शासनकाल की बड़ी उपलब्धि रही है, जिसे आज दूसरे दल अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हकीकत यही है कि सामाजिक न्याय और अवसरों का विस्तार बसपा के कार्यकाल में ही हुआ।मोतीलाल अंबेडकर ने आगे बताया कि बसपा सरकार ने  स्कूल बनवाए, शिक्षा को आधार बनाकर समाज का उत्थान किया और वह कार्य आज भी जनता याद करती है। उन्होंने दो टूक में कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी भाजपा की ‘बी टीम’ के तौर पर काम कर रहे हैं, और उनका उद्देश्य विपक्ष को टुकड़ों में बांटना है, ताकि भाजपा को सीधा लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही असली विपक्ष है जो बिना समझौते के बहुजन हितों की लड़ाई लड़ रही है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सईद अहमद घोसी , जिला प्रभारी पंकज पासी, पी. पी. चौरसिया, सुकूरू लाल निर्मल, गुप्ता पासी, रामू यादव, इक़बाल प्रधान, देशराज, बेनी प्रसाद, डॉ. मनीष वर्मा,अजय सरोज,सोनू गौतम, बुधराम पासी, ओमप्रकाश, सतीश मौर्य, अभिलाष सोनकर समेत बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में सेक्टर और बूथ कमेटियों के गठन पर गंभीर चर्चा की गई। प्रत्येक बूथ पर मजबूत, सक्रिय और जनता से जुड़े कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने का निर्णय लिया गया।साथ ही, बहुजन समाज के वास्तविक मुद्दों—शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, सामाजिक सम्मान—को घर-घर पहुंचाने और विरोधियों की गुमराह करने वाली राजनीति का जवाब जनता के बीच सीधे जाकर देने की रणनीति बनाई गई।पूरी बैठक में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी को क्षेत्र में और मज़बूत बनाने का संकल्प दोहराया।