धमकी मिलने से पत्रकारों में भारी आक्रोश
PRAYAGRAJ NEWS: पत्रकार कल्याण एशोसिएशन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद कमर के मोबाइल पर एक अज्ञात ब्ययक्ति ने पत्रकार शब्द सम्बोधित करते हुए अभद्र भाषा मे धमकी दी। तुरन्त कुछ देर बाद मोहम्मद नसीम नामक ब्ययक्ति ने भी एक समाजिक वाट्सएप ग्रूप में मोहम्मद कमर को इंगित करते हुए ष्बातों के देवता नही लातों के देवताष् जैसी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मैसेज किया। नसीम जो कि पिछले कई वर्षों से पारसर गैंग ,और ओवरलोडिंग गाड़ियों और लोकेशन जैसी गतिविधियों में संलिप्त हैं।
लगभग 3 निजी ओवर लोडिंग गाड़ी बालू व गिट्टी में चलवाता है। इसकी गड़ियाँ रीवाँ रोड पर चलती हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता से छुब्ध होकर उक्त लोग ने पत्रकारों को धमकी दे रहें है।
जिसको लेकर पत्रकरो में भारी रोष उतपन्न हो गया। फोन पर धमकी देने वाले लोगों के विरुद्ध पत्रकार कल्याण एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ द्विवेदी की अगुवाई में सैकड़ो पत्रकार साथियों ने घूरपुर थाने पहुंचकर एस एच ओ घूरपुर को प्रार्थना पत्र देते हुए कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। इस मौके पर मोहम्मद कमर मोहम्मद आरिफ, पुष्पराज सिंह, सोहेल अकरम, नीतीश कुमार, सिंह,मोहम्मद फजात अली हिमांशु तिवारी, अशोक कुमार ओम शंकर पांडे, कमलेश शर्मा, आदित्य कुमार सहित पचासों की संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।







