Home उत्तर प्रदेश पत्रकार आफताब अंसारी के साहबजादे ने अजीमुल्लाह चैराहे वाली मस्जिद में की...

पत्रकार आफताब अंसारी के साहबजादे ने अजीमुल्लाह चैराहे वाली मस्जिद में की नमाजे तरावीह मोकम्मल लोगो ने फूल माला पहनाकर दी मुबारकबाद

4
0

भदोही। माहे रमजान का 9वां रोजा व नमाजे तरावीह की 10वीं शब को पत्रकार आफताब अंसारी के साहबजादे मौलाना हाफिज अरफात हुसैन ने अजीमुल्लाह चैराहे वाली मस्जिद में तरावीह मोकम्मल की। इस मौके पर पत्रकार आफताब अंसारी ने अपने साहबजादे को गले लगा कर दुआओं से नवाजा तो वहीं लोगो ने उन्हें फूल माला पहना कर मुबारकबाद पेश की,मौके पर खास तौर से मुल्के हिंदुस्तान की सलामती, अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गई। मुल्के की खुशहाली, आपसी एकता और विकास के लिए भी सामूहिक दुआएं की गई। समापन सलातो-सलाम और खास दुआओं के साथ हुआ। पूरी फिजा में रूहानियत, एकता और भाईचारे का संदेश दिखाई दिया।