Home उत्तर प्रदेश पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़नको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा-ऋषभ...

पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़नको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा-ऋषभ द्विवेदी

43
0

जसरा प्रयागराज (सलीम खान संवाददाता) ।पत्रकार कल्याण एशोसियेशन के बैनर तले रविवार को वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारीयों का प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ द्विवेदी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मो॰ कमर ने संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया और संगठन के सभी पदाधिकारियों का स्वागत, वंदन, अभिनंदन किया। संगठन के प्रदेश मंत्री सलीम खान ने कहा पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाये गा। संगठन उसके साथ कन्धे से कंधा मिलाकर उसका साथ निभाने में हरदम सहयोग के लिये खड़ा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ द्विवेदी ने पत्रकारों के हित को लेकर संगठन को और मजबूत करने को लेकर सभी पदाधिकारियों सक्रियता दिखाने की बात कहीं वहीं मंडल अध्यक्ष मो॰ आरिफ ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रभाकान्त तिवारी ,कमलेश शर्मा ,राजेश तिवारी ,आदित्य शर्मा ,प्रियांशु पंडित ,बारा तहसील अध्यक्ष कलीम अहमद , मीडिया प्रभारी ओम शंकर पाण्डेय ,अशोक यादव ,सहित संगठन के अभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।