Home उत्तर प्रदेश पत्नी पर चरित्र हीनता का आरोप लगाकर पति ने किया जान लेवा...

पत्नी पर चरित्र हीनता का आरोप लगाकर पति ने किया जान लेवा हमला

JALAUN NEWS: पत्नी पर चरित्र हीनता का आरोप लगाकर पिछले 3 महीने से उसे लगातार तरह-तरह से प्रताड़ित करने वाले पति ने परिवार के साथ थाने से शिकायत कर घर लौट रही पत्नी पर पैसे और दबंगई के नशे में चूर पति ने उसके ऑटो पर फायरिंग कर दी। जब थाने में सुनवाई नही हुई तब पीड़िता ने परिवार के साथ आज पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र देकर अपने एवं अपने बच्चे के साथ ही पिता एवं भाइयों की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है पीड़िता का आरोप है कि उसका पति सनकी है और वह कभी भी कोई घटना अंजाम दे सकता है जिससे उसका पूरा परिवार मायके पक्ष असुरक्षा के साये में जी रहा है पीड़िता ने पति एवं उसके परिवार जनों के द्वारा की जा रही प्रताड़ना एवं धमकियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। अपने पिता कृष्णा प्रसाद निवासी ग्राम नरौल थाना रामपुरा जनपद जालौन के साथ पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में ग्राम छिरिया सलेमपुर थाना जालौन के पूर्व प्रधान कामता प्रसाद के पुत्र बृजेंद्र सिंह के साथ हुई थी जिससे उसे दो बच्चियां और सबसे छोटा 5 साल का बच्चा है पीड़िता का आरोप है  कि उसका पति शराबी एवं बिगड़ैल किस्म का व्यक्ति है और पिछले कुछ सालों से उसका चाल चलन सही नहीं है पीड़िता ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना पिछले 4 मई 2025 को उसके चचेरे भाई की शादी थी तो वह अपने गांव नरौल आई हुई थी। शादी से वापस छिरिया सलेमपुर लौटने पर एक-दो दिन तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा बाद में उसका पति यह आरोप लगाने लगा कि तुम्हारे साथ चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है।उन लोगों के नाम बताओ और अगर तुम्हारे साथ नहीं हुआ है तो वह किसके साथ हुआ है। उसका नाम बताओ जबकि उसे इन बातों की कही कोई जानकारी नहीं है तब से उसका पति उसे लगातार प्रताड़ित करता चला रहा है। मारपीट व प्रताड़ना की इंतहा कर दी।तब ससुराल के लोग 23 जुलाई को आधी रात को उसे मायके छोड़ गए ।  26 जुलाई को बृजेंद्र नरौल आया और गाली गलौज करते हुए पूरे परिवार को गोली से उड़ाने की धमकी थी तब पीड़िता के परिवार वालों ने डायल 112 बुलाई जहां उन्होंने दोनों पक्षों को थाने चलने की बात कही पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची लेकिन बृजेंद्र रास्ते में ही रह गया शाम 7:30 बजे करीब जब वह अपने परिवार के साथ पुष्पेंद्र के ऑटो नम्बर यूपी 92 एटी 2961 से गांव वापस लौट रही थी तभी पीछे से बृजेंद्र बैगन आर नंबर यू पी 78 ई वाई 8491 से आया और तमंचे से फायरिंग कर दी। इसी दौरान पीछे से कोई चार पहिया वाहन आ गया। जिसे वह पुलिस की गाड़ी समझकर भाग गया।बाद में उसने फोन कर धमकी दी कि यह तो चेतावनी थी।अब अगर नही बताया तो पूरे परिवार को गोली से उड़ा देंगे फिर से परिवार सहित जब वह थाने पहुंची और प्रार्थना पत्र दिया लेकिन थानेदार ने यह कहकर कि बृजेंद्र तो पगला गया है मामले को टाल दिया। पीड़िता एवं उसके पिता कृष्णा प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक से अपनी,अपने बच्चों एवं मायके पक्ष के लोगों की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।