Home उत्तर प्रदेश पड़ताल: सफाई कर्मी महीनों से नदारद, फैली गंदगी से ग्रामीणों में आक्रोश

पड़ताल: सफाई कर्मी महीनों से नदारद, फैली गंदगी से ग्रामीणों में आक्रोश

ऐरायां विकास खण्ड के अफोई गाँव का मामला

FATEHPUR NEWS: स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत मिशन का नारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम 2 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती पर लालकिले से इसका शुभारंभ किया था। यह मुहिम में भारत सरकार से लेकर राज्य सरकार तक करोड़ों रुपए खर्च कर नई दिल्ली से लेकर भारत देश के गांव – गांव के कोने-कोने तक हर जगह स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया गया। इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर लाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एड़ी से लेकर सर तक की चोट लगाकर गांव-गांव में जन-जन तक इस मिशन को पहुंचाने में सफल तो हुई लेकिन धरातल पर स्वच्छता कहीं नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में फतेहपुर जनपद के ऐरायाँ विकास खंड अन्तर्गत अफोई गाँव में सफाई कर्मी के नहीं आने से गांव में चारों तरफ नालियों से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवाजाही में अच्छा खासा परेशानी बनी हुई है। अफोई गांव के मोहम्मद तहसीन, मोहम्मद मुंफाक, मोहम्मद समर, कमलेश, पप्पु सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी महीनो भर गायब रहता है जिससे गांव की नालियां पूरी तरह से जाम हो गई हैं और घरों का एवं बारिश का पानी चारों तरफ रास्तों में नजर आ रहा है जिससे छोटे-छोटे स्कूली बच्चों एवं राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। सफाई कर्मी जब भी आते हैं अपनी फोटो खींचकर वहीं से वापस चले जाते हैं और कभी-कभी तो मेन रोड / सड़क के किनारे साफ – सफाई करके वहीं से वापस चले जाते हैं। सफाई कर्मियों के द्वारा आज तक गांव में कहीं भी ब्लीचिंग फॉगिंग का काम नहीं कराया गया है। इस बात को कहते हुए ग्रामीणों ने सफाई कर्मी के ऊपर नाराजगी जाहिर किया है। पूरे मामले में पंचायत सचिव कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी को जब भी समय मिलेगा तभी वह आएगा और सफाई करेगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी की ड्यूटी 3 माह से कहीं लगी हुई है और टोली के अभियान में साफ – सफाई का कार्य कराया जाता है। सात सफाई कर्मी 100 से 200 मीटर ही तो साफ कर पाएंगे और पूरे गांव में तो अभी सफाई नहीं कर पाएंगे। वहीं इस मामले पर सहायक पंचायत अधिकारी – ऐरायाँ संजय श्रीवास्तव ने कहा कि हाल ही में अभी टोली लगाकर सफाई कराई गई थी हालांकि किसी कारण वश मेरे ना पहुंचपाने के कारण हो सकता है कि यह लोग आधा अधूरा सफाई किए हों, मैं इस प्रकरण को मैं पुनः टोली गठित करके एक से दो दिन के भीतर ही पूरे गाँव में साफ – सफाई कराकर ब्लीचिंग फॉगिंग का काम कराऊंगा।