Home उत्तर प्रदेश पट्टीदारों पर गाली गलौच व मारपीट का आरोप, पुलिस से शिकायत

पट्टीदारों पर गाली गलौच व मारपीट का आरोप, पुलिस से शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के बरीपुर गांव की एक महिला का आरोप है मामूली बात को लेकर उसके पट्टीदार गाली गलौच कर मारपीट करने लगे, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के बरीपुर गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी शिवकरन ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह शनिवार को अपने गेहूं के खेत में पानी लगाने के लिए पाइप बिछा रही थी, इस दौरान पट्टीदार की एक पडिया उसकी पाइप को काटने लगी , जिसको गाली देकर वहां से हटा दिया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके पट्टीदार गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।