BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) प्रभारी निरीक्षक व मिशन शक्ति टीम द्वारा नवजात शिशु को सुरक्षित बचाकर चाइल्ड लाइन को किया गया सुपुर्द। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान व मिशन शक्ति टीम थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर हड़हवा स्थित सरयू नहर के पास एक नवजात शिशु (बालक) रोता हुआ पाया गया है। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया।इसके उपरांत टीम द्वारा नवजात शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा ले जाकर उसका आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शिशु की स्थिति सामान्य पाई गई। आवश्यक कार्रवाई करते हुए नवजात शिशु को चाइल्ड लाइन बलरामपुर को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। वर्तमान समय में नवजात शिशु जिला अस्पताल बलरामपुर डॉक्टरों एवं चाइल्ड लाइन टीम की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।पुलिस द्वारा नवजात शिशु को सुरक्षित बचाने एवं समय रहते उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।







