Home उत्तर प्रदेश पं बुद्धिमान त्रिपाठी मुनि अगस्त शिक्षण संस्थानो पर स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कर...

पं बुद्धिमान त्रिपाठी मुनि अगस्त शिक्षण संस्थानो पर स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कर मनाई

MIRZAPUR NEWS: हलिया में स्वतंत्रता दिवस के 79 वी वर्षगांठ पर हलिया स्थित मुनि अगस्त बालिका महाविद्यालय पर पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं प्रबंधक पं बुद्धिमान त्रिपाठी द्वारा  मुनि अगस्त बालिका इंटर कॉलेज मुनि अगस्त इंटर कॉलेज  मुनि अगस्त जूनियर हाई स्कूल पर ध्वजारोहण का कार्य संपन्न किया गया । बताते चलें कि हलिया ब्लाक मुख्यालय है लेकिन 70 वे दसक में  एक शिक्षा का वृक्षारोपण हलिया के सम्मानित नागरिक स्व श्री पं कुतुल महराज के नाम से फेमस व्यक्ति द्वारा एक  मुनि अगस्त शिक्षण संस्थान की स्थापना किया और  जूनियर हाईस्कूल की शुरुआत किया तदुपरांत उनके सुपुत्र जिले के सीनियर एडवोकेट हलिया ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख पं बुद्धिमान त्रिपाठी ने शनै शनै मुनि अगस्त शिक्षण संस्थान को गति प्रदान किया बाद में उसी बटबृक्ष के नीचे उपरोक्त हाई स्कूल इण्टर मीडिएट उसके बाद अब डिग्री कालेज तक की शिक्षा सुलभ कराई है, 30 वर्ष पहले भी यह शिक्षा के मामले में बहुत अछूता रहा है लेकिन पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री त्रिपाठी द्वारा हर स्तर की शिक्षा सुलभ कराई और वह अब वकालत से संन्यास लेकर हलिया में ही मुनि अगस्त शिक्षण संस्थान को जीवन का तपोस्थली समझ कर पं मदन मोहन मालवीय की तर्ज पर अपने को शिक्षा रूपी प्रकाश के लिए समाहित कर लिया है।,  स्वतंत्रता दिवस पर उपरोक्त सभी मुनि अगस्त शिक्षण संस्थानो पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिंतामणि सिंह बृजेश कुमार मुकुंद लाल यादव आत्मदेव सिंहआजम खान कर्म दत्त दया दत्त उमेश दत्त राकेश दत्त त्रिपाठी छात्र व छात्राएं अभिभावक गण  के साथ विद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे। मुनि अगस्त शिक्षण संस्थान के संचालक मंडल के राकेश दत्त त्रिपाठी एडवोकेट ने स्वतंत्रता दिवस एवं स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।