Home उत्तर प्रदेश पंडित भुनेश्वर दत्त उपाध्याय का राष्ट्रीय परशुराम सेना ने धूमधाम से मनाया...

पंडित भुनेश्वर दत्त उपाध्याय का राष्ट्रीय परशुराम सेना ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

PRATAPGARH NEWS: आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने वाले संविधान सभा के सदस्य और संसद से लेकर उत्तर प्रदेश में मंत्री बनने का राजनीतिक सफर तय करने वाले सामंतवाद के खिलाफ जनता की आवाज मुखर करने वाले पंडित मुनेश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। शिक्षा जगत के मालवीय कहे जाने वाले पंडित जी जिन्होंने दो दर्जन से अधिक जिले में शिक्षण संस्थानों की स्थापना की जिसका लाभ आज जन जन तक पहुंच रहा है।  ज्ञान के प्रकाश से लोगों के जीवन में उजाला बिखेर रही है पंडित मुनेश्वर दत्त उपाध्याय की प्रगतिवादी सोच।
इस अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम सेना अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने पंडित जी को अपनी तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के करते हुए उन्हें आधुनिक राष्ट्रवाद का मसीहा बताय ट्रेजरी चौराहे पर स्थित पंडित मुनेश्वर दत्त उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए पंडित मुनेश्वर दत्त उपाध्याय अमर रहे के लगाए गए नारे। इस अवसर पर राजेश चंद्र दुबे, विपिन मिश्रा, नवाब पांडेय, जय सिंह यादव, अनिल पांडेय, अभिषेक सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित।