Home उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को सीटी क्लब सिविल लाइन मीरजापुर के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह जी की अध्यक्षता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के शुभ अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि/वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष /पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय रहे । संगोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि तथा सभी मंचासीन जनप्रतिनिधिगण भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आये हुए मुख्य अतिथि एवं मंसाचीनगणों व सामने बैठे हुए सभी प्रबुद्धगण, भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागणों का स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि पं. दीनदयाल के दर्शन का सबसे अनमोल रत्न है.अंत्योदय । वो कहा करते थे “नीति याँ केवल धनी और शक्तिशाली के लिए नहीं होनी चाहिए, बल्कि सबसे गरीब, सबसे निर्बल और सबसे उपेक्षित के उत्थान के लिए होनी चाहिए । आज हम गर्व से कह सकते हैं कि प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने इस अंत्योदय के सिद्धांत को व्यवहारिक रूप में बदल दिया है । अब गरीबों के पैसे सीधे उनके बैंक खातों में जा रहे हैं । आज गरीब परिवार को मुफ्त इलाज दिया जा रहा है । उनका जीवन सादगीपूर्ण, तपस्वी जैसा था, हर क्षण मातृभूमि के लिए समर्पित था । 1940 के दशक और उसके बाद पं. दीनदयाल जी ने राष्ट्रधर्म, पांचजन्य, देश जैसी पत्रिकाओं की स्थापना और संपादन किया और ऑर्गेनाइज़र के लिए लेखन किया । ये केवल पत्रिकाएँ नहीं थीं – ये वो विचारों के विद्यालय थे, जहाँ राजनीति ने समाज की सेवा करना सीखा, उस पर हावी होने नहीं दिया । राष्ट्र वाद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचने के लिए, उन्होंने 1951 में श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के साथ‌भारतीय जनसंघ की स्थापना की । भारतीय जनसंघ के महामंत्री बनने के बाद पंडित जी ने संगठन को संस्कारों और सिद्धांतों पर खड़ा किया। इसी क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती 24 मंडल के प्रत्येक बूथों पर स्वच्छता कर उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया। उक्त अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह एवं  संगोष्ठी के संयोजक निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाजपा पंकज सिंह चन्देल व कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री शरदिनन्दुमणि त्रिपाठी (हेमन्त) ने किया। उक्त संगोष्ठी में प्रमुख रूप से विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, एम0एल0सी0 श्याम नारायण सिंह, विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केसरी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि0 जगदीश सिंह पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा/पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बालेन्दुमणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल, रवि शंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, सुनीता पटेल, सुजीत मोदनवाल के साथ – साथ सभी मंडल प्रभारीगण, मंडल अध्यक्षगण एवं अनेक गणमान्य उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।