Home उत्तर प्रदेश पंजीकृत पात्र आवेदकों के शीघ्र बनेंगे राशनकार्ड: विजय शुक्ला रिंकू

पंजीकृत पात्र आवेदकों के शीघ्र बनेंगे राशनकार्ड: विजय शुक्ला रिंकू

337 लोगों ने कराया पंजीकरण

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मंगलवार को जनवरी खुटार रोड स्थित फूलबाबा आश्रम के पास नगर पालिका परिषद गोला के तत्वावधान में कैम्प के छठवें दिवस कुल 337 रजिस्ट्रेशन हुए। खुटार रोड लाम्बा स्थित फूलबाबा आश्रम के पास विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों नें रजिस्ट्रेशन कराए जिसमें वृद्धावस्था के43 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें 37 लोगों की पेंशन रुकी हुई थी 06 नये रजिस्ट्रेशन किए गए ,राशनकार्ड के 200 लोगों ने कैम्प में पंजीकरण कराया जिसमें 168 कार्डधारक थें जिनको यूनिट बढवानी थी शेष 32 नये कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन  हुए ,विद्युत विभाग के 08 पंजीकरण हुए 03 स्मार्ट मीटर की रीडिंग के रजिस्ट्रेशन थे तथा 05 बिल बढोत्तरी के लिए पंजीकरण हुए,दिव्यांग पेंशन के 04,विधवा पेंशन के 14 पंजीकरण हुए। नगर पालिका परिषद से सम्बंधित  32 पंजीकरण हुए जो जन्मप्रमाण के थे ।साथ ही नये मतदाता बनने के भी 30 फार्म वितरित किए गए।नगर पालिका आपके द्वार अभियान में उपस्थित आमजन को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने  कहा कि,” पंजीकृत पात्र आवेदकों के शीघ्र राशनकार्ड बनेंगे तथा यूनिट बढाने का काम भी होगा।बसपा नेता सभासद इजरान ने कहा,” चेयरमैन साहब का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है।15जनवरी को त्रिलोक गिरि में होने वाला कैम्प 16 जनवरी को नगर पालिका परिषद में प्रात: 10 बजे से 04 बजे तक कैम्प रहेगा।इस अवसर पर सभासद इजरान ,राजेश वर्मा,नगर पालिका से लेखाकार मोहित अवस्थी, जेई अनिल कुमार यादव, जेई आदर्श मिश्रा, श्रवण कुमार मिश्रा, अंकित गुप्ता,अशोक मिश्रा,विजय कुमार, प्रदीप कुमार, अनुज अवस्थी,विमलेश वर्मा,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से विकास वर्मा , जिला समाज कल्याण विभाग अंकित सिंह,खाद्य एवं रसद विभाग से अजय कुमार, आनंद कुमार ,प्रोवेशन कार्यालय लखीमपुर से रामकुमार वर्मा, भाजपा से कैलाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, राकेश शर्मा, हर्ष कटियार, राजेश राठौर, शत्रोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।