Home उत्तर प्रदेश पंचायत भवन में चोरी, चार कुर्सी व सौर पैनल की मशीन गायब

पंचायत भवन में चोरी, चार कुर्सी व सौर पैनल की मशीन गायब

PRATAPGARH NEWS: जनपद के विकास खण्ड लक्ष्मणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्रामसभा पूरनपुर ख़ास के पंचायत भवन में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखी चार स्टील की कुर्सियाँ एवं सौर पैनल की मशीन उठा ले गए। घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ जब सफाई कर्मचारी नियमित सफाई के लिए भवन पहुँचा। उसने देखा कि ताला टूटा हुआ है और सामान गायब है। जिसकी सूचना देकर ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन, प्रधान के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहाँ पहले भी कई बार चोरी की घटनाएँ घट चुकी हैं। बावजूद इसके, इस बार भी जेठवारा थाने पर औपचारिक सूचना दर्ज कराई गई। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत भवन की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए जाएँ, ताकि सरकारी संपत्ति को सुरक्षित रखा जा सके और बार-बार होने वाली चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके।