MIRZAPUR NEWS: विकास खंड पटेहरा कलां के हिनौता गांव स्थित पंचायत भवन में वर्तमान और पूर्व प्रधान के साथ शिक्षामित्र और दो अन्य युवकों ने शराब पीने और डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हिनौता गांव के पंचायत भवन में कुछ लोगों ने शराब पीने और डांस करने का आयोजन किया था। इस दौरान वर्तमान और पूर्व प्रधान के साथ एक शिक्षामित्र और दो अन्य युवक भी मौजूद थे। वायरल वीडियो में ये लोग शराब पीते और डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।







