भाजपा सरकार के अभी तक पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन नहीं कर पाई जिससे आरक्षण की प्रक्रिया बाधित
PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा है कि पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराना सीधे सीधे लोकतंत्र का गला घोंटना जैसा है। सपा प्रदेश अध्यक्ष आज़ झूंसी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत मे कहा कि भाजपा सरकार अभी तक पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन नहीं कर पाई है जिसके चलते आरक्षण की प्रक्रिया बाधित है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के “पीडीए “नारे से भाजपासरकार घबड़ाई हुई है। डबल इंजन सरकार द्वारा जनता के हितों को लेकर किये गए दावों की विफलता और सपा के पीडीए अभियान की मजबूती से घबरा कर भाजपा मान्यायालय मे लंबित पंचायत चुनाव प्रक्रिया की प्रभावी ढंग से पैरवी नहीं कर रही है ताकि चुनाव समय से कराया जा सके। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को जागरूक करने का अभियान लगातार चलाते रहने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल यादव, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, जय सिंह यादव एडवोकेट, भागीरथी बिन्द, राम सिंह पाल, यश दीप यादव, राजू पाल, डॉ राजेश यादव, राम प्रताप यादव, भुवर सिंह, सुरेश कुमार, करन सोनकर आदि मौजूद रहे।







