Home उत्तर प्रदेश नौगढ़ में ‘सेवा पर्व’ चित्र प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

नौगढ़ में ‘सेवा पर्व’ चित्र प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

सांसद जगदंबिका पाल ने बच्चों को दिखाने के दिए निर्देश

SIDHARTHNAGAR NEWS: ‘सेवा पर्व’ के अवसर पर बुधवार को तहसील नौगढ़ परिसर में सूचना एवं जन संपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने फीता काटकर किया। यह प्रदर्शनी केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर केंद्रित है। उद्घाटन के बाद सांसद जगदंबिका पाल ने पूरी चित्र प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया और विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सांसद ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे स्कूलों के बच्चों को अनिवार्य रूप से इस प्रदर्शनी का अवलोकन कराएं, ताकि नई पीढ़ी सरकारी योजनाओं और देश के विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सके।
यह महत्वपूर्ण प्रदर्शनी 02 अक्टूबर 2025 तक आम जनता और स्कूली बच्चों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी विमलेश कुमार, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।