Home उत्तर प्रदेश नैनी में देवी जागरण का भव्य आयोजन संपन्न, नैनी व्यापार मंडल शामिल

नैनी में देवी जागरण का भव्य आयोजन संपन्न, नैनी व्यापार मंडल शामिल

10
0
नैनी प्रयागराज : प्रयागराज के नैनी में बीते कई वर्षों की भांति इस वर्ष देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल जायसवाल की अगुवाई में हुआ। कार्यक्रम की शुदुआत देवी मां की अखंड ज्योति जागृत कर शुरू किया गया। आयोजित कार्यक्रम में नैनी व्यापार मंडल और भाजपा नेताओं के साथ पूरा नैनी बाजार शामिल रहा।इस मौके पर कलाकारों ने सर्व प्रथम गणेश वंदना और देवीआराधना के बाद कई प्रस्तुतियां दी। जिनके गीतो पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में कई झांकियों की प्रस्तुति भी आयोजित की गई। इस दौरान जयकारों की गूंज से पूरा पंडाल सराबोर रहा। आयोजित कार्यक्रम में संरक्षक समर बहादुरसिंह, महामंडलेश्वर विन्यानंद गिरी, अध्यक्ष राहुल जायसवाल,भाजपा नेता सत्यम शुक्ला, बबलू तिवारी, राकेशजायसवाल, घनश्याम जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।