SAHARANPUR NEWS: श्री गोगा जाहरवीर म्हाड़ी चिलकाना बस स्टेण्ड पर लगने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ नेजा छड़ी पूजन व छड़ियों की शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ। श्री गोगा महाडी काली मंदिर बस स्टैंड चिलकाना पर लगने वाले गोगाजाहरवीर मेले का शुभारंभ नेजा छड़ी पूजन व छड़ियों की शोभायात्रा निकालकर किया गया शोभायात्रा का शुभारंभ नकुड़ विधायक प्रतिनिधि विकेश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने नेजा छड़ी पूजन कर किया । शोभायात्रा नगर के मेन बाजारो व गली मोहल्लो से होते हुए चिलकाना बस स्टैंड स्थित श्री गोगा महाडी पर छड़ियों की दौड़ के पश्चात संपन्न हुई । इस अवसर पर शोभा यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सभासद अनुपम जैन, बालकिशन शर्मा,अनिल कुमार सैनी पटवारी, हंस कुमार गिल, आयुष जी महाराज, महेंद्र कुमार बबला, सुशील मोगा, मोहित उपाध्याय, आशु उपाध्याय आदि सैकड़ो की संख्या मे महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे ।







