Home उत्तर प्रदेश नूरी मस्जिद में 26वें रोजे पर हुआ रोजा इफ्तार का आयोजन

नूरी मस्जिद में 26वें रोजे पर हुआ रोजा इफ्तार का आयोजन

PRAYAGRAJ NEWS:  क्षेत्र चक फैजुल्ला स्थित नूरी मस्जिद में बुधवार को रमजान के 26वें रोजे के मौके पर भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का परिचय दिया। कार्यक्रम का आयोजन सैय्यद एजाज अहमद व सैय्यद जावेद द्वारा किया गया। जिसमें क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ कई समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। इफ्तार के समय रोजेदारों ने परंपरा के अनुसार खजूर खाकर रोजा खोला इसके बाद फल, शरबत और अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन किया। इफ्तार के दौरान मस्जिद परिसर में भाईचारे और एकता का माहौल देखने को मिला। सभी लोगों ने मिलकर रोजा खोला और एक-दूसरे को दुआएं दीं। इस मौके पर आयोजक इसरत सिद्दीकी ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, आपसी प्रेम और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी से आपसी प्रेम और शांतिबनाए रखने की अपील की। इफ्तार के बाद रोजेदारों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर देश और प्रदेश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम में मौलाना शफीक अहमद शरीफी, मो. इब्राहिम, इशरत सिद्दीकी, तारिक आफताब, शेख लियाकत अली, शहीद अहमद, सरफराज खान, इब्राहिम खान, आकिब सिद्दीकी, गुलफाम, अब्दुल रहमान सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।