Home उत्तर प्रदेश निशुल्क राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ संपन्न

निशुल्क राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ संपन्न

MIRZAPUR NEWS: पाल्क संस्था और रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल के तत्वाधान में शनिवार को गणेशगंज में निःशुल्क राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया। इस प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रतिभागियों ने अपनी राखी बनाने के लिए विभिन्न सामग्रियों का उपयोग किया, जैसे कि माचिस की तीली, पास्ता, शादी के कार्ड आदि। सभी प्रतिभागियों ने एक से सुंदर एक राखी बनाई, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। कार्यक्रम की जज समाजसेवी रेनू, ज्योति और साक्षी ने विजेताओं की घोषणा की।प्रथम स्थान पर मुस्कान सोनी, द्वितीय स्थान पर वेदिका साहू, तृतीय स्थान पर खुशी जायसवाल और चतुर्थ स्थान पर प्राशी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष सरीश सिंह और संजय सिंह गहरवार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और सभी बच्चों को सांत्वना उपहार दिया। कार्यक्रम में रोट्रेक्ट क्लब की ओर से मयंक गुप्ता, अध्यक्ष सत्यम गुप्ता, अभिनव, अश्वनी, दिमेंदर, शुभम, आदित्य, प्रियांशु और संस्था की ओर से अभिषेक साहू, प्रवीण मौर्या, पूर्णिमा गुप्ता, काजल गुप्ता, आर्य मोदनवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था की सदस्य बिंदु रैदानी ने बताया कि बच्चों द्वारा बनाई गई प्यारी राखी को पुलिस, डॉक्टर और प्रशासनिक लोगों को दी जाएगी, जो समाज सेवा में लगे रहते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना और समाज सेवा के प्रति जागरूकता फैलाना है।