PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर की स्थानीय बाजार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रसन्नता जतायी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि नए पार्टी अध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ता भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन को यह दायित्व सौंपने से पार्टी में एक नए युग का आरंभ हो सकेगा। भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेश सिंह व संचालन जिला संयोजक अजय वर्मा ने किया। इस मौके पर जिलामंत्री जितेंद्र वर्मा, मंडल महामंत्री रामशरण वर्मा, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, लालजी पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, सत्यम सिंह, बाबा गिरी आदि मौजूद रहे।







