Home उत्तर प्रदेश निजीकरण के विरोध में अब होगी आर-पार की लड़ाईःई.प्रजापति

निजीकरण के विरोध में अब होगी आर-पार की लड़ाईःई.प्रजापति

अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते विद्युतकर्मी

BHDOHI: बिजली कंपनियों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों के विरोध का सिलसिला लगातार जारी है। गुरूवार को भी विद्युतकर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। जहां पर जमकर नारेबाजी कर हुंकार भरी गई।
इस दौरान राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के क्षेत्रीय सचिव इं.अभिषेक प्रजापति ने प्रदेश में सभी उपभोक्ताओं के घर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने और प्रदेश का विद्युत तंत्र मजबूत करने के बाद जब बिजली कंपनियों को फायदा होने लगेगा। तब फिर सरकार बिजली कंपनियों का निजीकरण क्यों करना चाहती है। उन्होंने कहा कि निजीकरण का फैसला एक बहुत बड़ा साजिश है। जो न तो उपभोक्ताओं के हित में है और न ही कर्मचारियों के हित में है। ऐसे में इसका विरोध जारी रहेगा। संघर्ष समिति के संयोजक इंजीनियर धीरेंद्र प्रताप कौशल ने चेतावनी दी कि अगर निजीकरण का टेंडर नोटिस निकाला गया तो सभी विद्युतकर्मी, संविदाकर्मी और इंजीनियर बिना नोटिस के सीधी कार्रवाई करेंगे। जूनियर इंजीनियर संगठन के अध्यक्ष इंजीनियर विनोद प्रजापति ने कहा कि निजीकरण को लेकर अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए संघर्ष समिति ने रुपरेखा तैयार कर ली है। इस मौके पर इं.प्रमोद चैहान, कुंवर ज्योति प्रकाश, ईश्वर शरण सिंह, सुजीत पटेल, रविंद्र प्रताप यादव, शैलेंद्र मौर्य, मनोज यादव व रविंद्र पाल, मनीष सिंह, सत्यप्रकाश, प्रताप भार्गव, ब्रह्मदत्त पटेल, ओमप्रकाश, उदयभान पाल, दिनेश मौर्य आदि कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहें।