PRATAPGARH NEWS: लक्ष्मणपुर ब्लाक के पूरनपुर खजूर में बुधवार को निशुल्क नेत्र शिविर में सत्तर मरीजों की आंखो का परीक्षण हुआ। लालगंज के संगम चौराहे स्थित आर्यावर्त हास्पिटल के तत्वाधान में आयोजित शिविर में पचीस मरीजों को निशुल्क चश्मा प्रदान किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा0 धर्मेन्द्र सिंह ने लोगों को आंखों की देखरेख को लेकर जागरूकता भी प्रदान की। शिविर में दस रोगियों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में डा0 धीरज व गौरव तथा अतुल ने नेत्र विकार से सावधानी व इलाज के बाबत जानकारियां प्रदान की। आयोजक अशोक कुमार यादव ने शिविर का संयोजन किया। इस मौके पर नागेन्द्र सिंह, राम सिंह, वंशी लाल, अभिनव यादव आदि रहे।







