गोष्ठी के पश्चात 10 बहनों में वितरित किया गया तुलसी का पौधा
BHADOHI NEWS: आरएस ग्रीन मिशन के तत्वावधान में मंगलवार को डॉ.राम खेलावन पांडेय इंटर कॉलेज नारी सशक्तिकरण विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां पर 10 बहनों को तुलसी का पौधा वितरित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ.पूनम मौर्या नारी सशक्तिकरण पर अपनी बात को रखा। साथ ही उनके द्वारा अपने अनुभव को सभी के बीच साझा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या धारणा पांडेय ने महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षा पर जोर दिया। गोष्ठी के उपरांत नारी सशक्तिकरण की सभी को शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात 10 बहनों को तुलसी का पौधा वितरित किया गया। आरएस ग्रीन मिशन के संस्थापक शिवम राय ने मुख्य अतिथि व विद्यालय परिवार को श्रीमद्भगवद्गीता ग्रंथ की पुस्तिका भेट किया।
इस मौके पर शिवानी यादव, शालू सेठ, अनुष्का, नव्या, अनामिका यादव, रचिता मिश्रा, सुषमा, विनोद श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार सरोज, अंकिता सिंह, निधि दुबे, प्रतीक जयसवाल, खुशी प्रजापति, प्रिया गुप्ता, प्रियंका सेठ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। संचालन पंकज कुमार ने किया।







