Home उत्तर प्रदेश नारी शक्ति सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी की...

नारी शक्ति सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी की पहल

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर में देश की राजधानी नई दिल्ली से नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से जुड़कर नगर पालिका परिषद मंझनपुर में बड़े उत्साह के साथ श्रवण किया गया। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों ने महिला सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत किया। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी के नेतृत्व में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने समस्त महिला कर्मियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं भगवान जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज और राष्ट्र की रीढ़ हैं। उनका सम्मान और सशक्तिकरण ही विकसित भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका सदैव महिला हितों और उनके सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। इस अवसर पर अवर अभियंता ओमकार पटेल, लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता सहित नगर पालिका के सम्मानित सभासदगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।