PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज मंे सोमवार को पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार पद पर चयनित मेधावियों का समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने विद्यालय के निदेशक आचार्य राम अवधेश मिश्र के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से किया। मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्रबन्धक प्रो0 शिवाकांत ओझा ने नायब तहसीलदार के पद पर सफलता हासिल करने वाली विद्यालय की पूर्व छात्राएं अवंतिका शुक्ला व ज्योति पाण्डेय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। प्रोफेसर ओझा ने कहा कि विद्यालय की छात्राओं को मिली सफलता से विद्यालय की नही समूचा जनपद गौरवान्वित है। उन्होने कहा कि लगन व मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है। वहीं अवंतिका शुक्ला व ज्योति पाण्डेय ने सफलता में विद्यालय से मिली शिक्षा अनुशासन व संस्कार को अहम ठहराया। प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार तिवारी ने संयोजन तथा पीएन सिंह ने संचालन एवं प्रधानाचार्य आचार्य उमाशंकर मिश्र ने आभार जताया। इस मौके पर उमेश पाल मिश्र, हर्षद शुक्ल, प्रमोद पाण्डेय, केशवराम ओझा आदि मौजूद रहे।







