SAHARANPUR: थाना चिलकाना पुलिस नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमे मे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया। वरिष्ठ उच्चाधिकारियो के निर्देशानुसार थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने नेतृत्व मे उपनिरीक्षक विनोद कुमार काँस्टेबल पुनीत यादव काँस्टेबल राहुल कुमार ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी संगम पुत्र निपद निवासी गांव बड़गाव थाना चिलकाना को उसके घर से गिरफ्तार किया ओर अपहर्ता को बरामद किया। थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने बताया कि वादी की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर घर से भगा ले जाने के सम्बन्ध मे थाना चिलकाना पर मुकदमा अपराध संख्या 123/25धारा 137(2) बी एन एस मे पंजीकृत किया गया था जिसके सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान मे लेकर नाबालिग अपहर्ता की बरामदगी एवं घटना मे शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू दिशा निर्देश दिए गये थे जिसके सम्बन्ध मे तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपहर्ता को बरामद कर अभियुक्त की गिरफ्तारी कर जाँच मे उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा की वृद्धि कर न्यायालय मे पेश किया गया।







