Home Blog नहीं बनी सहमति दूसरे दिन भी वकिल हड़ताल पर

नहीं बनी सहमति दूसरे दिन भी वकिल हड़ताल पर

PRAYAGRAJ NEWS: तहसील कोराव में दूसरे दिन मंगलवार को भी लामबंद अधिवक्ता थाना प्रभारी खीरी और महिला दरोगा के खिलाफ हड़ताल करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे।
ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह तहसील कोराव में विधि व्यवसायरत अधिवक्ता धीरेन्द्र शुक्ला के साथ लेड़ियारी चौकी पर थाना प्रभारी खीरी कृष्ण मोहन सिंह और वहा मौजूद महिला दरोगा प्रीती रावत द्वारा उन्हें कुर्सी पर से उठाते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया था जिसकी शिकायत पीड़ित अधिवक्ता ने बार एसोशिएशन अध्यक्ष रामबहादुर सिंह से की थी मामले को गंभीरता से लेते हुए बार अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को पत्रक जारी कर दोनों दरोगाओं को खीरी थाने से हटाए जाने को कहा था परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने से तहसील कोरांव के अधिवक्ता पुलिसिया कार्यप्रणाली को लेकर सोमवार से ही हड़ताल पर हैं अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक थाना प्रभारी के साथ महिला दरोगा तहसील आकर पीड़ित अधिवक्ता से गलती नहीं मानते हड़ताल जारी रहेगी पूरे मामले में मंगलवार को लेडियारी चौकी से आए एसआई अम्ब्रेंश कुमार मिश्रा से अधिवक्ता बात करने को नहीं तैयार हुए, अधिवक्ताओं का कहना था थाना प्रभारी और महिला दरोगा के आने पर ही कोई बात होगी।