Home उत्तर प्रदेश नहर में दिखा मगरमच्छ, वीडियो हुआ वायरल

नहर में दिखा मगरमच्छ, वीडियो हुआ वायरल

FATEHPUR NEWS: जनपद में गंगा और यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद अब कम हो रहा है लेकिन नहरों में पानी अभी भरपूर मात्रा में चल रहा। ऐसे में एक नहर के पानी में ग्रामीणों ने मगरमच्छ को तैरते हुए देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और मगरमच्छ का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने कहा कि जानकारी कराई जा रही है। सोशल मीडिया में एक मगरमच्छ का पानी में तैरते हुए वीडियो वायरल होने के बाद जब जानकारी किया गया तो मालूम पड़ा कि यह वीडियो जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव के नहर का है। मंगलवार की सुबह गांव के रहने वाले संजीव कुमार, कल्लू पटेल, दिनेश पटेल और राम प्रकाश पटेल ने नहर के पानी में मगरमच्छ को तैरते हुए देखा तो वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में पानी के अंदर मगरमच्छ तैरता दिख रहा है और वीडियो बनाने के दौरान स्थानीय लोग बोल रहे हैं कि 5 फीट का मगरमच्छ है। नहर के पानी में मगरमच्छ दिखने की जानकारी पर पूरे गांव में चर्चा तेज हो गई। वहीं मगरमच्छ का पानी में तैरते हुए वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में स्थानीय बकेवर थाना प्रभारी से फोन पर जानकारी किया गया तो उन्होंने बताया कि नहर में मगरमच्छ दिखने की कोई जानकारी नहीं है। फिर भी पुलिस कर्मियों को भेज कर एक बार पता कराया जा रहा है।