MIRZAPUR NEWS: कोतवाली कटरा पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नशीले पाउडर की आठ पुड़िया, एक हजार रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया। रामबाग कुरैशनगर निवासी रियाज अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके बहनोई को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, पड़री निवासी राधेश्याम ने भी शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया और एक हजार रुपये चोरी कर लिए गए।दोनों मामलों में कोतवाली कटरा थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी थाना कोतवाली कटरा को निर्देश दिये गये थे । अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में शनिवार को थाना को0कटरा पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत रेलवे कालोनी हनुमान मंदिर के पास से प्रकाश में आये 03 अभियुक्त 1- उमेश कुमार यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर, 2. वीरेन्द्र सोनकर पुत्र करूणेन्द्र सोनकर निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर व 3. कर्नल यादव पुत्र रामकुमार यादव निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। सम्बन्धित अभियुक्तों को थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगो रेलवे स्टेशन व रोडवेज के आसपास यात्री बनकर घुमते रहते है तथा भोले-भाले लोगो से बातचीत कर उन्हें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ खाने पीने की सामग्री खिलाकर उनके सामानो और पैसो की चोरी कर लिया करते है तथा इस प्रकार प्राप्त धन को आपस में बाट लेते है । विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित निवासी ई-रिक्शा चालक तौफीक (40) को भी आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया था। गंभीर हालत में उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बीएचयू रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थीं।







