Home उत्तर प्रदेश नव दिवसीय श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने...

नव दिवसीय श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

SIDHARTHNAGAR NEWS:  नौगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धौरीकुइयाँ स्थित श्री समय माता मंदिर में आयोजित नव दिवसीय श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर धौरीकुइयाँ से सोहास तक पदयात्रा करते हुए कलश यात्रा निकाली। पूरे मार्ग में जयकारों और भक्ति गीतों के बीच क्षेत्र का वातावरण श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक श्यामधनी राही ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती कर किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही, लोटन ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह, उसका ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम भरोसे चौहान, नितेश पाण्डेय, प्रधान संघ अध्यक्ष गंगा मिश्रा, राम निवास यादव, सुनी पाण्डेय, सोनू लोधी, रवि पाण्डेय, बबलू पाण्डेय, अर्जुन लोधी, ओम प्रकाश गुप्ता, अनिल चौधरी, श्यामनंदन लोधी, संजय सहानी, सतीश वर्मा, मिथुन यादव, प्रधान विशंभर यादव, दूधनाथ यादव और सौरभ पाण्डेय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, कथा प्रवचन तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। महायज्ञ के आयोजन से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।