SAHARANPUR NEWS: सुल्तानपुर के नव जनोदय इंटर कॉलेज में नव प्रवेशी छात्रों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारम्भ श्रीकृष्णा लॉ कॉलेज के चेयरमैन नवाब चौधरी, समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा, प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी व पदम कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। नवाब चौधरी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है। दूसरों की नकल से नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और शक्ति से सफलता पाई जा सकती है। इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्रों ने आत्मपरिचय के साथ अपने मन के विचार भी साझा किए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को आकर्षित किया। हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन भी किया गया। सभी नव प्रवेशी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुनील सैनी, अनिल कुमार, राजकुमार, सवित कुमार, सोनू धीमान, नलनीश कुमार, मोहित, शुभम, नीरू, अंजलि, अनिता, कोमल, काजल, रविंद्र शर्मा, मनोज सैनी, धीरज सिंह आदि रहे।







