MIRZAPUR NEWS: नवागत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बुधवार को विन्ध्याचल में मां विन्ध्यवासिनी की पूजा-अर्चना कर कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने विन्ध्य कारीडोर का निरीक्षण भी किया और इसके शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विधायक नगर रत्नाकर मिश्र से मुलाकात की। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान निवर्तमान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन भी मौजूद रहीं। नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विकास और शासन की योजनाओं को गति प्रदान करने के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। वह आम जनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारण कराकर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि वह जिले के विकास के लिए एक कार्य योजना बनाएंगे और इसे धरातल पर लागू करने के लिए काम करेंगे।जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार 1999 बैच के पीसीएस एवं 2014 बैच आईएएस अधिकारी हैं। वह इससे पूर्व विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मथुरा, नमामि गंगे विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के पद पर तैनात थे। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार,अपर जिलाधिकारी वि०/रा० अजय कुमार,भू०/रा० देवेन्द्र प्रताप सिंह,नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहें।







