Home उत्तर प्रदेश नवागंतुक न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ताओं के साथ की परिचय बैठक

नवागंतुक न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ताओं के साथ की परिचय बैठक

लंबित वादों का बार और बेंच के सामंजस्य से निस्तारण कराने की कही बात

PRAYAGRAJ NEWS:  तहसील कोरांव के नवागंतुक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम नारायण प्रजापति ने शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक तहसील सभागार में अधिवक्ताओं के साथ परिचय बैठक की। परिचय बैठक में अधिवक्ताओं से उन्होंने कहा कि लंबित वादों का निस्तारण करना मेरी प्राथमिकता है। जिसमें बार और बेंच का सामंजस्य बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि जो भी वाद लंबित है उनकी सुनवाई करते हुए निस्तारण कराया जाएगा। नवागंतुक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम नारायण प्रजापति प्रभारी तहसीलदार मेजा के पद पर भी कार्यरत हैं और न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसील कोरांव में भी इन्हें तैनाती दी गई है। अधिवक्ताओं के इस परिचय बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बहादुर सिंह पटेल, मंत्री लक्ष्मीकांत मिश्रा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लल्लन कुमार तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा, कैलाश नाथ सिंह पटेल, हरिश्चंद्र, जैन बहादुर सिंह, जगजीवन लाल सिंह, समय लाल प्रजापति समेत तहसील के भारी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे। नवागंतुक न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ताओं से लंबित वादों में सहयोग की अपील की है।