Home आस्था नवरात्र के चौथे दिन माॅ गंगा महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप...

नवरात्र के चौथे दिन माॅ गंगा महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिलाधिकारी

MIRZAPUR NEWS: विंध्याचल माॅ विंध्यवासिनी पक्का घाट पर विन्ध्य विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित नवरात्र के चौथे दिन गंगा महाआरती मे मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष/जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार  व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रियंक पाण्डेय  शामिल हुए। मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि को गंगा आरती प्रमुख रामानन्द तिवारी व टीम द्वारा संकल्प व माॅ गंगा का  दुग्ध स्नान व विशेष पुजन करवा कर माॅ गंगा महाआरती प्रारंभ किया गया।आरती में रिद्धि सिद्धि के रूप में कन्याओं ने थाली लेकर माॅ गंगा की अर्चकों व मुख्य अतिथि के साथ आरती उतारी जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जिले व प्रदेश के मंगल कामना के लिए माॅ गंगा से आशीर्वाद लिया और बोले जब भी माता बुलाती रहेंगी आता रहुंगा प्रदेश प्रवक्ता प्रियंक पाण्डेय ने कहा कि प्रथम बार विंध्याचल में माॅ गंगा आरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला है जब भी माॅ बुलाती रहेंगी आता रहुगा। तत्पश्चात गंगा आरती प्रमुख रामानन्द तिवारी व टीम द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र व माता का चित्र देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर गंगा आरती संस्थापक/प्रमुख  रामानन्द तिवारी  जितेन्द्र मिश्रा प्रशांत उपाध्याय धीरज तिवारी  आनन्द तिवारी गगन माली रितिक मोदनवाल बलवंत सिंह विश्वनाथ  हिमांशु मिश्रा राज तिवारी रमेश राम माली मौजूद रहे।