मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुट हैं मूर्तिकार
FATEHPUR NEWS: चैत्र नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि के लिए मूर्तिकार दिन-रात काम में जुटे हैं। मां दुर्गा की विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं।
शहर से सटे 12 मील, हुसैनगंज, बेरागढ़ीबा, मवई, लोहारी और जमरावां आदि स्थानों सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मूर्तिकला का काम चल रहा है। कारीगर मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस से प्रतिमाएं बना रहे हैं। इस बार मूर्तियों में पारंपरिक और आधुनिक कला का संगम देखने को मिलेगा। प्रतिमाओं को आकर्षक रंग, गहने और पोशाक से सजाया जा रहा है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के 12 मील के कारीगरों के अनुसार, त्योहार नजदीक आते ही मूर्तियों की मांग बढ़ गई है। इस वर्ष 5 से 12 फीट तक की प्रतिमाओं की विशेष मांग है। मूर्तियों की कीमत उनके आकार और सजावट के आधार पर 5,000 से 50,000 रुपए तक है। नवरात्रि के नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान विशेष धार्मिक आयोजन, भजन संध्या और भक्ति कार्यक्रम होंगे। कारीगरों का कहना है कि प्रतिमा निर्माण में भले ही बहुत मेहनत लगती है, लेकिन भक्तों द्वारा सराहना मिलने पर सारी थकान मिट जाती है। त्योहार से पहले ही बाजारों और गलियों में भक्तिमय माहौल बन चुका है।







