Home उत्तर प्रदेश नवरात्रि मेला तैयरियों का कमिश्नर व जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

नवरात्रि मेला तैयरियों का कमिश्नर व जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा इस बार 30 लाख से अधिक दर्शनार्थियों का होगा आगमन

MIRZAPUR NEWS: शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर विंध्याचल धाम में हलचल तेज हो गई है। मंडलायुक्त, विंध्याचल  बालकृष्ण त्रिपाठी व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार मेला क्षेत्र में पहुंचकर मंदिर परिसर से लेकर गंगा घाट तक चल रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 22 सितम्बर से आरम्भ हो रहे इस भव्य आयोजन में लगभग 30 लाख के आस-पास श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। मंडलायुक्त ने मंदिर परिसर, गंगा घाट, बैरिकेटिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, मेला मार्गों की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के बैठने हेतु सेड की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए और मेला आने वाले भक्तों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में भीड़-भाड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। साथ ही पुलिस व प्रशासन को चौकसी बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी।