Home उत्तर प्रदेश नवरात्रि-दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी व एएसपी ने बढ़नी व...

नवरात्रि-दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी व एएसपी ने बढ़नी व शोहरतगढ़ में किया पैदल गश्त

SIDHARTHNAGAR NEWS: नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर० व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने नगर पंचायत बढ़नी और शोहरतगढ़ बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बढ़नी में एसडीएम शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश, अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार, थानाध्यक्ष ढेबरुआ नरायन लाल श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज बढ़नी अनिरुद्ध सिंह और पुलिस बल मौजूद रहे। वहीं शोहरतगढ़ में एसडीएम शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश, अधिशाषी अधिकारी सचिन कुमार और थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पुलिस के साथ पैदल गश्त में शामिल रहे।
अधिकारियों ने दोनों बाजार क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए दुकानदारों और राहगीरों से संवाद स्थापित किया और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर० ने कहा कि ‘नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व परंपरागत श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करें।’ साथ ही अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाए रखने के निर्देश दिए।