कमल कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष प्रयागराज ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकास भवन कर्मचारी महासंघ प्रयागराज एवं उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ प्रयागराज शाखा का शपथग्रहण प्रक्रिया विधि विधान से सम्पन्न हुआ। अब नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्य कर्मचारियों के हितार्थ लगातार प्रयत्नशील रहेंगे। महासंघ की नीतियों पर हमेशा संर्घषरत रहा। भविष्य में भी कर्मचारियों के हक के लिए आवाज बुलन्द करता रहूंगा।
प्रयागराज। विकास भवन कर्मचारी महासंघ प्रयागराज एवं उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ प्रयागराज शाखा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के उपरान्त होली मिलन कार्यक्रम में भोजपुरी गायक विकास मिश्रा, कवि अशोक बेशर्म तथा प्रयागराज की उभरती गायिका सुश्री स्वाती निरखी नेे उपस्थित अतिथियों एवं कर्मचारी नेताओं के साथ कर्मचारी का भी मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 के0पी0 श्रीवास्तव सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 एवं विशिष्ट अतिथि ई0 हर्षवर्धन बाजपेयी सदस्य विधानसभा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों को शपथ दिलाई। सभा की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ लखनऊ कृतार्थ सिंह ने करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को बधाई दी।
कार्यक्रम मे प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी व जिला विकास अधिकारी भोला नाथ कनौजिया, परियोजना निदेशक, अशोक कुमार मौर्य, उपायुक्त (मनरेगा) कपिल कुमार, उपासा के अध्यक्ष अल्पनारायण सिंह महामंत्री रागविराग एवं विकास भवन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकेश पाण्डेय, महामंत्री रामचन्द्र यादव (रामू) तथा विकास भवन एवं उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ के विभिन्न विभागों के कर्मचारी नेता एवं कर्मचारी उपस्थित हुये। विकास भवन के अध्यक्ष एवं उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष ने सभी सम्मानित पत्रकारों एवं फोटोग्राफर्स तथा सभी सम्मानित अतिथियों, कर्मचारी नेताओं एवं सभी विभागोें से आयें हुये कर्मचारियो का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।






