Home उत्तर प्रदेश नल से कपड़े हटाने को कहने पर महिला के साथ मारपीट, शिकायत

नल से कपड़े हटाने को कहने पर महिला के साथ मारपीट, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे की एक महिला का आरोप है कि वह मोहल्ले में लगे नल में पानी भरने गई थी, इस दौरान नल में टंगे कपड़े हटाने को कहा तो विपक्षी महिला अपने परिवार के साथ मिलकर मारपीट करने लगी , पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं आठ अमीरता पुर निवासी देवरती पत्नी अर्जुन ने शुक्रवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब चार बजे वह मोहल्ले में लगे सरकारी पाइप लाइन के नल में पानी भरने गई थी, इस दौरान नल में मोहल्ले की एक महिला के कपड़े टंगे थे, देवरती का आरोप है कि नल से कपड़े हटाने को कहा तो विपक्षी महिला अपने परिवार के साथ मिलकर मारपीट कर धमकी देने लगी ।