Home उत्तर प्रदेश नयी दिशा के बैनर तले जन सहयोग से हुआ आयोजन

नयी दिशा के बैनर तले जन सहयोग से हुआ आयोजन

प्राथमिक विद्यालय तमासपुर के विद्यार्थियों में वितरित किया गया शिक्षण सामग्री

KUSHINAGAR NEWS: नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में बुधवार को हाटा विकास खण्ड स्थित  प्राथमिक विद्यालय तमासपुर  में विद्यार्थियों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर,  आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि  समाजिक कार्यकर्ता साहिल अहमद ने बच्चों से शिक्षण सामग्री का समुचित उपयोग कर मन लगाकर पढ़ने और देश व समाज का नाम रौशन करने की बात कही। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जहांगीर खा वंचित बच्चों तक सामग्री पहुंचाने हेतु नयी दिशा के अभियान की सराहना की और संस्था से जुड़कर आगामी कार्यक्रमों में सहयोग का आश्वासन भी दिया। अध्यक्षता करते पूर्व शाखा प्रबंधक नरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि नयी दिशा द्वारा जन सहयोग से आयोजित यह पहल सराहनीय है और समाज के सक्षम लोगों को संस्था की इस मुहिम में सहयोगी बनना चाहिए। कार्यक्रम को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिजयकानत मिश्रा बिपिन सिंह  आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के  आयोजन समिति के सदस्य शिक्षिका प्रिती पाल  ने आये सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन संस्था सचिव डाक्टर हरिओम मिश्रा ने किया। इस अवसर पर, प्रवीण राव, अमित सिंह, धीरज मिश्र, सुमित राय  मुरली मनोहर, विपिन सिंह, रितेश सिंह आदि उपस्थित रहे।