Home आस्था ‘नमो तर्जनी योग मुद्रा’ का सांसद जगदंबिका पाल ने किया उद्घाटन

‘नमो तर्जनी योग मुद्रा’ का सांसद जगदंबिका पाल ने किया उद्घाटन

SIDHARTHNAGAR NEWS: नगर पंचायत बढ़नी बाजार के राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर स्थित लोहियानगर वार्ड नंबर 3 में नव-निर्मित ‘नमो तर्जनी योग मुद्रा’ प्वाइंट का भव्य उद्घाटन शनिवार शाम को किया गया। यह पार्क अपनी शानदार व्यवस्था, कम जगह में आकर्षक डिजाइन और एक मनमोहक सेल्फी पॉइंट के लिए पहले से ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर डुमरियागंज लोकसभा के लोकप्रिय सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद ‘नमो तर्जनी योग मुद्रा’ प्वाइंट का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री साधना चौधरी, एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश,नगर पंचायत चेयरमैन सुनील अग्रहरि,कुणाल प्रताप शाह, राजकुमार उर्फ राजू शाही,सिद्धार्थ शंकर पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, अनिल अग्रहरि, मुन्नू मौर्य, भाजपा नेता राजेश पाठक, मनोज गोयल, दिलीप पाण्डेय, त्रियुगी अग्रहरि, रईस खान, अमित मौर्य, ध्रुव चतुर्वेदी आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक एवं नेशनल एनाउंसर जुग्गी राम राही ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया, जिसने पूरे आयोजन को एक गरिमामयी रूप प्रदान किया। उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के साथ-साथ सभी सभासदगण सतीश शर्मा, निजाम अहमद, निसार अहमद, कन्हैया लाल मित्तल आदि भी प्रमुखता से मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए सैकड़ों की संख्या में नगर वासियों से पंडाल खचाखच भरा रहा। लोगों ने भारी उत्साह के साथ ‘नमो तर्जनी योग मुद्रा’ प्वाइंट और पार्क के मनमोहक सेल्फी प्वाइंट पर अपनी तस्वीरें लीं, जिससे पूरे नगर ने खुद को गौरवान्वित महसूस किया। यह ‘नमो तर्जनी योग मुद्रा’ प्वाइंट अब बढ़नी बाजार और आसपास के क्षेत्र में एक नया आकर्षण का केंद्र बनेगा, जो लोगों को शांति, प्रकृति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करने का एक अनुपम अवसर प्रदान करेगा