घोसिया में पूर्व चेयरमैन नुमान अहमद के कालीन कंपनी के परिसर में नमाज-ए-तरावीह मुकम्मल
हाफिज अबू हम्जा ने रमजान की फजिलत को बयान किया और सभी मोमिनों से शिद्दत के साथ पांचों वक्त की नमाज पढ़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नमाज हमारे आका के आंखों की ठंडक है। वहीं पूर्व चेयरमैन नुमान अहमद ने कहा कि रमजान का पहला अशरा रहमतों का होता है, जिसमें अल्लाह तआला अपने बंदों पर खास रहमतें नाजिल फरमाता है। उन्होंने कहा कि यह महीना सब्र, इबादत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है, इसलिए हमें इस पाक महीने में ज्यादा से ज्यादा नेक काम करने चाहिए।
प्रातःकाल एक्सप्रेस
औराई। नगर पंचायत घोसिया में पूर्व चेयरमैन नुमान अहमद के कालीन कंपनी के परिसर में एक साल भी नमाज-ए-तरावीह अदा करने का एहतमाम किया गया। 11वीं की शब को हाफिज हाफिज अबू हम्जा ने मुकम्मल कराई तो मुक्तदियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर इस्तकबाल किया और मुबारकबाद दी।
इस दौरान नमाज-ए-तरावीह में नगर सहित आस-पास से बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत कर इबादत की और सवाब-ए-दारैन हासिल किया। जैसे ही नमाज-ए-तरावीह मुकम्मल हुई, सदाओं में अल्लाहू अकबर गुंजने लगा। हाफिज अबू हम्जा ने रमजान की फजिलत को बयान किया और सभी मोमिनों से शिद्दत के साथ पांचों वक्त की नमाज पढ़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नमाज हमारे आका के आंखों की ठंडक है। वहीं पूर्व चेयरमैन नुमान अहमद ने कहा कि रमजान का पहला अशरा रहमतों का होता है, जिसमें अल्लाह तआला अपने बंदों पर खास रहमतें नाजिल फरमाता है। उन्होंने कहा कि यह महीना सब्र, इबादत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है, इसलिए हमें इस पाक महीने में ज्यादा से ज्यादा नेक काम करने चाहिए। इस दौरान हाफिज अबू हम्जा ने दुआ कराई, जिसमें सभी मुक्तदियों ने बारगाहे परवरदिगार में दोनों हाथों को फैलाकर इस नूरानी और बरकत भरे मौके पर खास तौर से मुल्के हिंदुस्तान की सलामती, अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गई। साथ ही नगर पंचायत घोसिया की खुशहाली, आपसी एकता और विकास के लिए भी सामूहिक दुआएं की गई। समापन सलातो-सलाम और खास दुआओं के साथ हुआ। पूरी फिजा में रूहानियत, एकता और भाईचारे का संदेश दिखाई दिया।
इस मौके पर मोहिद अली, सादिक अहमद, हाजी मिजान, रुखसार अहमद, पप्पू भाई, फिरोज अली, हाजी असलम सूफी, हाजी जुनेद, अहमद शहजादा, सलमान, कासिम अली (यूपी टिंबर), इदरीश अंसारी, असफहान अहमद, इंसान चैधरी, इंतजार अहमद उर्फ पुल्लू हाजी रेहान, सलमान मार्बल, बिक्की, हल्लू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







