PRATAPGARH NEWS: शैक्षिक गुणवत्ता के चलते सरस्वती विद्या मंदिर फार्मेसी कॉलेज के नब्बे छात्र छात्राआंे का कैम्पस सेलेक्शन हुआ। रोजगार मिलने से छात्र छात्राओं में खुशी छा गयी। सरस्वती विद्या मंदिर फार्मेसी कालेज लालगंज में मंगलवार को एससीएनएल फार्मेसी कंपनी नई दिल्ली द्वारा रोजगार कैम्प का आयोजन किया गया। कंपनी के अफसरों द्वारा फार्मेसी के छात्र छात्राओं का रोजगार के लिए साक्षात्कार लिया गया। जिसमें कुल नब्बे छात्र छात्राओं को रोजगार के लिए चयनित किया गया। चयनित छात्र छात्राओं को प्रबन्धक प्रो0 शिवाकांत ओझा एवं इं0 पूर्णांशु ओझा ने बधाई दी। कार्यक्रम का संयोजन प्राचार्य वीरेन्द्र कुमार सरोज ने किया। इस मौके पर निदेशक रमेश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ0 अमित कुमार सिंह, नरेन्द्र प्रताप यादव, अम्बुज कुमार त्रिपाठी, शुभम यादव, मनीष मिश्र, शिवम गौड़, कृष्ण कुमार मिश्र आदि ने सफल छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं सौंपी।







